कोड़ा अस्पताल में, हालत स्थिर
कोड़ा को सोमवार की रात रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल से अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया।
अपोलो अस्पताल के चिकित्सक पी.डी. सिन्हा ने कहा कि कोड़ा को मूत्र की नली में संक्रमण की वजह से भर्ती किया गया है।
कोड़ा को झारखण्ड सतर्कता विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 30 नवंबर को गिरफ्तार किया था।
आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कोड़ा के आवास पर 30 अक्टूबर को छापा मारकर घोटाले का पर्दाफाश किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications