दिल्ली की 50 फीसदी महिलाएं अपने को मोटा महसूस करती हैं !
18 से 50 वर्ष उम्र की महिलाओं के बीच वजन प्रबंधन खासतौर पर जीरो साइज के समय में बहस का महत्वपूर्ण मुद्दा है। दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता की 40 फीसदी महिलाएं हैं जो स्वयं को मोटा मानती हैं। जबकि मुंबई और चेन्नई क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।
काया स्कीन केयर क्लिनिक द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में बताया गया है कि कथित तौर पर 39 फीसदी महिलाएं अपने को मोटा महसूस करती हैं। वहीं 53 प्रतिशत महिलाएं खाने की गलत आदतों को इसके लिए जिम्मेदार मानती है और 52 प्रतिशत महिलाएं व्यायाम न किए जाने को इसका बड़ा कारण बताती है।
सर्वेक्षण के मुताबिक मोटापा कम करने के उपायों का कड़ाई से पालन न करना मोटापा कम न होने की मुख्य वजह है। इसके लिए नियमित भोजन और टहलने पर ध्यान देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications