4.80 करोड़ रुपये की मार्फीन के साथ 5 गिरफ्तार
जिले के जैतपुर थाना-प्रभारी बिमल कुमार सरकार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर आज तड़के विशेष कार्रवाई बल (एसओजी)और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से चंदौली गांव के पास मादक पदार्थो के पांच तस्करों सद्दाम हुसैन, मोहम्मद अमान, मोहम्मद आसिफ, हरविंदर सिंह और कृष्णदेव को गिरफ्तार किया।
सरकार के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक महिला सहित दो तस्कर हरियाणा के अंबाला निवासी हैं, जबकि अन्य तीन लखनऊ के हैं। इन लोगों ने कबूल किया कि वे पिछले पांच सालों से इस धंधे में लिप्त हैं और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में मादक पदार्थो की तस्करी करते हैं।
सरकार ने कहा कि इनके गिरोह के उत्तर प्रदेश व दूसरे प्रदेशों में संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications