पाक में गुरुद्वारों की जमीन बेचने के मामले में भारत ने की कार्रवाई की मांग
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के अधीन जमीनों को बेचे जाने की कथित खबरों से भारत चिंतित है।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने इस दिशा में अपनी चिंता से पाकिस्तान की सरकार को अवगत करा दिया है। हमने उनसे इस मामले को गंभीरता से देखने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।"
ज्ञात हो कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लाहौर में गुरुद्वारों की 150 एकड़ जमीन को सैन्य आवास परियोजनाओं के लिए हस्तांतरित करने के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ था। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने उस वक्त संसद को आश्वस्त किया था कि भारत इस मामले को पाकिस्तान के समक्ष उठाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications