11वीं पत्नी को तलाक देने के बाद 12वीं पत्नी की तलाश!
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार पत्र 'जेरूसलम पोस्ट' में मंगलवार को यह खबर प्रकाशित हुई थी। यह 50 वर्षीय व्यक्ति हर दो साल में अपनी पत्नियों को तलाक देता है और उसके तुरंत बाद ही नई दुल्हन की तलाश शुरू कर देता है।
इस आदमी ने पिछले कई सालों में अपना एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इससे पहले एक यहूदी इजरायली द्वारा छह बार तलाक देने का रिकॉर्ड था।
इस आदमी की अंतिम शादी भी दो वर्ष ही चली और पत्नी के साथ तलाक होने से उसे अपनी पत्नी का घर छोड़ना पड़ा।
इस व्यक्ति का 11 शादियों के बाद केवल एक ही बच्चा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications