तेलंगाना के नेताओं ने तिवारी के आरोप को खारिज किया
कांग्रेस, तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं ने तिवारी के आरोप को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए खारिज कर दिया ।
एक तेलगु चैनल द्वारा विडियो में तिवारी जैसे व्यक्ति को राजभवन में तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने के बाद शनिवार को तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था।
तिवारी ने सोमवार को तेलंगाना राज्य आंदोलन से जुड़े नेताओं पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications