ऐतिहासिक गांवों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा : नीतीश
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर के रत्नागिरी पर्वत पर मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों के बीच मंत्रिमंडल की बैठक करने से लोगों में जागरूकता पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि बिहार के ऐसे ऐतिहासिक गांवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा जहां खुदाई में ऐतिहासिक चीजें मिली हो या उन गांवों में किसी महान विभूति से जुड़ी कुछ यादें हो।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में राज्य के एक गांव में तथा अब पर्वत पर मंत्रिमंडल की बैठक हो चुकी। उन्होंने कहा कि अब अगले महीने गंगा नदी में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कम से कम बिहार में गंगा को स्वच्छ रखा जाए। इसलिए अगले महीने पटना में गंगा नदी में नाव पर बैठकर मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications