पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके, कई इमारतों में दरारें (लीड-1)
मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में दोपहर 2.32 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर की राजधानी इंफाल से 105 किलोमीटर दूर स्थित था।
भूकंप के झटके मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी महसूस किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुवाहाटी में कई इमारतों में दरारें आ गईं।
करीब 20 मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग अपने घरों और कार्यालयों से बदहवास स्थिति में बाहर निकल आए।
इससे पहले 21 सितंबर को 6.3 तीव्रता वाले भूकंप का झटका असम और भूटान में महसूस किया गया था। भूटान में भूकंप की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई थी और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications