महिला आयोग ने राठौर के खिलाफ गंभीर आरोप तय करने का कहा
व्यास ने पत्रकारों से कहा, "हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय और हरियाणा सरकार से राठौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, हत्या का प्रयास करने, षडयंत्र रचने और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप तय करने के लिए कहा है।"
गृह मंत्रालय ने शनिवार को राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने 21 दिसम्बर को राठौर को छह महीने जेल की सजा सुनाई थी। यद्यपि सजा के तुरंत बाद राठौर को जमानत मिल गई थी। राठौर पर 19 साल पहले 12 अगस्त 1990 को रुचिका के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications