मुर्गी पालन केंद्र में 6 लोग मृत पाए गए
बांकुरा जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने बताया कि सभी छह मृतक मुर्गी पालन केंद्र में काम करते थे। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह मृत व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने देखा। मौत के कारणों की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications