निठारी पीड़ितों के परिजनों ने की त्वरित न्याय के लिए प्रार्थना
नोएडा के सेक्टर 31 स्थित पंढेर के बंगले से कुछ ही मीटर की दूरी पर करीब 50 परिवार इकट्ठे हुए। इन परिवारों में घटना से प्रभावित लोगों के परिवार भी शामिल थे।
सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चंद्र मिश्र ने आईएएनएस को बताया कि हमने यहां एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें निठारी कांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई और दोषी पंढेर व कोहली के लिए मौत की सजा की मांग की गई है।
सितंबर में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पंढेर को रिम्पा हलधर के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप से बरी किए जाने के फैसले से पीड़ित परिवारों के लोग अचंभित हैं।
फरवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)के विशेष सुनवाई न्यायालय ने पंढेर व कोहली को मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि उच्च न्यायालय ने कोहली की सजा को बरकरार रखा था।
रिम्पा हलधर के पिता अनिल हलधर ने कहा, "मेरी बेटी की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब दोषियों को फांसी पर लटकाया जाएगा और इसके लिए हम अंत तक लड़ेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications