हिमाचल में धूप निकलने से सर्दी से मिली थोड़ी राहत
मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, "राज्य के निचली और मध्यम ऊंचाई के इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी नहीं होने के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई।"
उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई है। यद्यपि ठंडी हवाओं के कारण राज्य के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम सर्दी जारी है।
राजधानी शिमला में रात के तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
लाहौल और स्पीति जिले के केलांग और किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: -8.3 डिग्री सेल्सियस और -3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां सोमवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: -9.7 डिग्री सेल्सियस और -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कुल्लू के समीप भुंतर और मंडी जिले के सुंदरनगर में 1.7 डिग्री और 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को इन स्थानों पर तापमान 1.3 और 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications