न्यायालय परिसर में आरोपी की गोली मारकर हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरेंद्र सिंह को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में जबलपुर के केंद्रीय जेल से पन्ना लाया गया था। सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर से बाहर निकल रहा था तभी दो युवकों ने उस पर गोलीबारी कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को एक लावारिस काले रंग की मोटरसाइकिल मिली है जो आरोपियों की होने का संदेह है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर से बाहर जाने वाले रास्तों की नाकेबंदी कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications