शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 41 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 28.06 अंकों की बढ़त के साथ 17,388.67 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,486.05 के उच्चतम और 17,372.63 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 2.35 अंकों की वृद्धि के साथ 5,180.75 पर खुला। निफ्टी ने 5175.85 के न्यूनतम और 5187.95 के उच्चतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़त देखी गई। मिडकैप 33.33 अंक चढ़कर 6,674.47 पर और स्मॉलकैप 94.26 अंक चढ़कर 8,214.97 पर बंद हुआ।
बीएसई के चार सेक्टरों को छोड़कर बाकी के नौ सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (सीडी) सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.99 फीसदी की तेजी जबकि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.37 फीसदी की गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1859 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 964 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 79 कंपनियों के शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications