राजस्थान में स्वाइन फ्लू से अब तक 140 मौतें
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्थिति की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। इसके तहत सभी जिलों में कार्यरत सरकारी और निजी अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के रोगियों के उपचार के बाबत दो माह की तमाम जानकारी मांगी जा रही है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में तो हालात जयपुर से भी ज्यादा गंभीर है। पिछले छह माह में सबसे ज्यादा मौतें जोधपुर में ही हुई हैं।
स्वास्थ्य निदेशालय के निदेशक डॉ. एम. एल. जैन का कहना है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के रोगियों की जानकारी ली जा रही है। राज्य में इस बीमारी में आई तेजी के कारणों को जानने के लिए यह सब किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications