उत्तर प्रदेश में कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक डी. के.राय ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर एसओजी दल ने सोमवार रात कुरावली इलाके में घेराबंदी कर अपराधी मनोहर सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9 एमएम की पिस्तौल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए।
उन्होंने बताया कि मनोहर सिंह भदौरिया पर में हत्या, अपहरण और वसूली के करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी तलाश कई जिलों की पुलिस को थी। यह सुपारी लेकर हत्याएं भी करता था।
पुलिस के मुताबिक भदौरिया पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 20,000 रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह पिछले तीन सालों से फरार चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications