केरल में सभी विधायकों को लैपटॉप मिला
राज्य के मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन ने राज्य विधानसभा के बैंक्वेट हॉल में विपक्ष के नेता ओमन चांडी को लैंपटॉप सौंपा।
विधानसभा के अध्यक्ष के.राधाकृष्णन ने आईएएनएस को बताया, "विधायकों से इन कंप्यूटरों की कीमत लेने के बारे में फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।"
राधाकृष्णन ने कहा,"इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। विधानसभा के कार्यकाल के अंत में इसकी कुछ कीमत वसूल की जा सकती है लेकिन इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है।" केरल विधानसभा का कार्यकाल मई 2011 में खत्म होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications