रहस्यमय बीमारी से कानपुर में 8 लोगों की मौत

जिले के विजईपुर गांव में रहस्यमय बीमारी को फैलते देख भयभीत ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। गांव के पूर्व सरपंच चुन्नी लाल ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि इस रहस्यमय बीमारी से गांव में लगातार लोगों की मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग आंखे मूंदे हुए है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते लोग अपनी जान बचाने के लिए मजबूरन गांव छोड़कर भाग रहे हैं।

रहस्यमय बीमारी के लक्षण बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इसमें तेज बुखार और सिरदर्द के साथ उल्टियां होती हैं। इस बीमारी से पहली मौत गत 15 दिसंबर को रामवती (22) नामक एक युवति की हुई थी। गांव के दर्जनों परिवार इस बीमारी की चपेट में हैं।

इस बीमारी के चलते अपनी पत्नी को खोने वाले अमर लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के बारे में हमने जिला प्रशासन से लिखित शिकायत की है।

इस बारे में जिलाधिकारी सरोज तिवारी से जब आईएएनएस ने पूछा तो उन्होंने कहा, "मामला बहुत गंभीर है। इसके मद्देनजर एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।"

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर. के. सिंह ने पिछले 14 दिनों में हुई आठ लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमों को गांव भेज दिया गया है। उन्हें रहस्यमय बीमारी का पता लगाने के लिए ग्रामीणों का परीक्षण करने को कहा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+