विस्फोट और दंगों से कराची ठप्प
मुहर्रम के मौके पर एक शिया आयोजन में बम हमले के बाद नाराज लोगों की भीड़ ने कई बाजारों में आग लगा दी। राहतकर्मी पूरी रात विभिन्न स्थानों पर आग बुझाने में लगे रहे।
सिंध प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री सगीर अहमद ने कहा कि सुबह तक 33 लोगों के मारे जाने और 65 व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है।
अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि शहर के दो अस्पतालों में कई मानव अंग भी लाए गए हैं।
चिकित्सकों न कहा कि शहर के अस्पतालों में 100 से अधिक घायलों को लाया गया। इनमें से कई को छर्रो से मामूली चोटें आईं थीं।
निजी समाचार चैनल मृतकों की संख्या 40 बता रहे हैं।
प्रांतीय सरकार ने मृतकों के शोक में मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया और संयम बनाए रखने की अपील की। पूरे कराची में कार्यालय और वाणिज्यिक केंद्र बंद हैं।
पुलिस अधिकारियों ने स्थिति तनावपूर्ण बताया है। हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद आत्मघाती हमला होने के बाद नाराज शिया मुसलमानों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों और एंबुलेंसों सहित कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications