रूसी रॉकेट से अमेरिकी उपग्रह का प्रक्षेपण

रॉसकॉसमॉस के एक प्रवक्ता के मुताबिक यह प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अंतरिक्ष यान स्थानीय समय के अनुसार 12.32 बजे कक्षा में स्थापित होगा।

उपग्रह संचालक 'डायरेक्ट टीवी' का रूस और अमेरिका के संयुक्त उद्यम 'इंटरनेशनल लांच सर्विसेज' (आईएलएस) के साथ एक अनुबंध था। इस अनुबंध के तहत प्रोटॉन-एम वाहक रॉकेट के जरिए दूरसंचार उपग्रह 'डायरेक्ट टीवी-12' का प्रक्षेपण होना था।

बोइंग कंपनी ने 'डायरेक्ट टीवी-12' उपग्रह का निर्माण किया है। इस उपग्रह का वजन छह टन है। यह उपग्रह डायरेक्ट टीवी उपग्रह समूह का हिस्सा बन जाएगा और अमेरिकी उपभोक्ताओं को हाई-डेफिनेशन टेलीविजन, इंटरनेट और संचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

रूस के खरुनिचेव अंतरिक्ष एवं अनुसंधान केंद्र ने इन प्रोटॉन रॉकेटों का निर्माण किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+