केरल में लश्कर आतंकवादी नजीर का सहयोगी गिरफ्तार
नजीर के सहयोगी की पहचान यूसुफ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वर्ष 2006 में कोझिकोड में बस स्टैंड पर उसने ही बम रखा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यूसुफ को मालापुरम जिले से गिरफ्तार किया गया था। उसे जल्दी ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार यूसुफ ने कहा कि वह नजीर का करीबी था और उसे हैदराबाद में आतंकी कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में बेंगलुरू में हुए विस्फोट मामले का कथित रूप से मुख्य षड्यंत्रकारी नजीर ही है। वह फिलहाल कर्नाटक पुलिस की हिरासत में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications