नक्सलियों ने दुकान में आग लगाई
यहां से 230 किलोमीटर दूर स्थित क्योंझर जिले के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी ध्रुब चरन पुहान ने मंगलवार को कहा, "नक्सलियों ने कल रात एक दुकान में आग लगा दी। करीब 20 हथियारबंद नक्सली आए और उन्होंने एक दुकान व एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी।"
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने पहले दुकान मालिक और उसके पारिवारिक सदस्यों को दुकान से बाहर निकलने के लिए कहा और फिर वहां पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वे वहां पर कुछ नक्सली साहित्य छोड़ गए थे। उन्होंने पुलिस और गांव के कुछ अन्य लोगों को धमकाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications