जापान को भारत के परमाणु परीक्षण संधि पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने कहा, "मैं आशा जताता हूं कि भारत सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करेगा और उसे मान्यता देगा।"
हातोयामा ने कहा, "प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) ने सीटीबीटी के संबंध में कहा कि अमेरिका और चीन को इस पर हस्ताक्षर करने चाहिए, इससे नई स्थिति तैयार होगी।"
जापानी प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने नागरिक परमाणु सहयोग पर चर्चा की। यह भविष्य में बहुत महत्वपूर्ण एजेंडा बनेगा।"
मनमोहन सिंह ने परमाणु अप्रसार के भारत के त्रुटिहीन रिकार्ड का उल्लेख किया और जापान के साथ नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
हातोयामा के पहले भारत दौरे का मकसद द्विपक्षीय सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications