वीजा मुद्दे पर आगे कुछ नहीं बोलूंगा: थरूर
ट्विटर पर मंगलवार को की गई अपनी टिप्पणी में थरूर ने कहा, "मैं बाहर यात्रा कर रहा था और इस मसले पर चूक गया था।" वह दिनों राजस्थान में छुट्टियां बिता रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं विदेश मंत्री कृष्णा का सम्मान करता हूं। वह इस पर बोल चुके हैं। मुझे इसमें कुछ नहीं बोलना है। मैं वीजा नियमों के मुद्दे पर उनके (कृष्णा) साथ चर्चा करुं गा।"
थरूर ने नए वीजा नियमों पर ट्विटर के जरिए विरोध जताया था। इस पर सोमवार को कृष्णा ने थरूर के विरोध के इस माध्यम पर अपनी असहमति जताई थी। उन्होंने कहा था, "अगर किसी तरह का अलग नजरिया है तो मंत्रालय की चारदीवारी के भीतर है इसे हल किया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications