रुचिका के पिता ने राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई
गिरहोत्रा ने पंचकुला के पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने राठौर और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपने बेटे पर वर्ष 1990 में झूठे मामले चलाने के आरोप में प्राथिमिकी दर्ज करवाने की मांग की है।
पुलिस अधीक्षक महेश चौधरी ने कहा कि उन्हें गिरहोत्रा की ओर से शिकायत मिली है और जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को राठौर ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रुचिका मामले में राठौर को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन अदालत ने 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications