यमन में अलकायदा के 29 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यमन के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख अली मोहम्मद अल-अंसी के हवाले से बताया है कि इन आतंकवादियों की तेल सुविधाओं, सरकारी इमारतों और ब्रिटिश दूतावास पर हमले की योजना थी।
यमन के विदेश मंत्री अबू बक्र अब्दुल्ला अल-कुर्बी ने बताया कि हाल के महीनों के दौरान अमेरिका और यमन के बीच सहयोग में वृद्धि हुई है और अमेरिकी सूचनाओं ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दुबई के समाचार चैनल अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा ने क्रिसमस के मौके पर अमेरिका जा रहे विमान में आतंकवादी हमले की असफल कोशिश का दावा किया है। अलकायदा ने एक बयान जारी कर कहा है कि क्रिसमस के मौके पर नाईजीरियाई भाइयों ने अमेरिकी सुरक्षा अवरोध को तोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications