चीन में गैस विस्फोट के बाद 1,000 लोगों को हटाया गया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अस्पताल 253 के चिकित्सकों ने कहा कि एक 47 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत अभी भी खतरे में है।
विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 6.20 बजे होहोत के अस्पताल नंबर 2 के तीसरी मंजिल पर स्थित शयन कक्ष में हुआ। विस्फोट के बाद इमारत एक तरफ झुक गई।
इसके कारण करीब 1,000 लोगों को उनके घरों से हटाया गया। पुलिस ने कहा कि वह विस्फोट की घटना की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications