हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 1 युवक की मौत
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी विनोद मेहता ने आईएनएस को बताया, "युवक शिमला जिले के जुब्बल कोटखाई का रहने वाला था। उसकी मौत सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई। उसे सोमवार सुबह ही भर्ती कराया गया था।"
उन्होंने बताया कि युवक की मौत के साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। अब तक राज्य में 41 लोगों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications