चीन के प्रधानमंत्री ने हांगकांग के नेता को सलाह दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जियाबाओ ने यह टिप्पणी सांग के वार्षिक बीजिंग दौरे के दौरान की। पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश हांगकांग की सरकार को नए निर्वाचन सुधारों को आगे बढ़ाने में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
लोकतंत्र समर्थक विधायकों का कहना है कि सुधार सार्वभौम मताधिकार के लिए पर्याप्त नहीं हैं और सांग के इस मुद्दे से निपटने की अनिच्छा से बीजिंग अपनी निराशा जता रहा है।
सांग की मंगलवार को समाप्त हो रही तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुधारों के मुद्दे के छाए रहने की उम्मीद है। सांग के वर्ष 2005 में पद ग्रहण करने के बाद से जियाबाओ की टिप्पणी को अब तक किसी भी राष्ट्रीय नेता की सबसे कठोर टिप्पणी माना जा रहा है।
हांगकांग सरकार के रेडियो स्टेशन आरटीएचके ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सांग की प्रशंसा की लेकिन शहर में गहरे तक जड़ जमा चुके संघर्षो को समाप्त करने के लिए अधिक प्रभावी कदम उठाने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications