चारा घोटाला के 35 मामलों में 298 को सजा
मार्च 1996 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने चारा घोटाले के 64 मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी।
एकीकृत बिहार के पशुपाल विभाग के अधिकारी, नौकरशाह और राजनीतिज्ञों की मिलीभगत से कुल 721.89 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था।
फर्जी और जाली बिलों के आधार पर कोषागार से पैसे निकाले गए थे।
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, "घोटाले के 64 मामलों की गहन जांच के बाद हमने 60 मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई। जांच एजेंसी कुल 721.89 करोड़ रुपये के घोटाले में से 622 करोड़ रुपये के घोटाले को साबित कर चुकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications