फेसबुक और ऑर्कुट पर समय बर्बाद करते हैं कर्मचारी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी अपने काम के समय में से लगभग 12.5 प्रतिशत हिस्सा सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइटों के चक्कर में बर्बाद करते हैं। एक सर्वेक्षण में इसका खुलासा किया गया है।

औद्योगिक संगठन 'द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया' (एसोचैम) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार औसतन हर कार्यालय में कर्मचारी काम छोड़कर रोजाना लगभग एक घंटा फेसबुक, ऑर्कुट, माइस्पेस, ट्विटर जैसी नेटवर्किं ग वेबसाइटों पर समय व्यतीत करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनियों में हर रोज कर्मचारी कितना समय बरबाद कर रहे हैं।

सर्वेक्षण में एसोचैम के सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन (एएसडीएफ) ने दिल्ली, चण्डीगढ़, अहमदाबाद,कोच्चि, देहरादून, इंदौर, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कानपुर में अलग-अलग 4,000 कर्मचारियों से बातचीत की। जिन लोगों से बातचीत की गई है उनमें 21 वर्ष की उम्र से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र के लोग शामिल हैं। एएसडीएफ की टीम ने यह सर्वेक्षण इस साल सितम्बर, अक्टूबर और नवंबर में किया था।

एसोचैम के महासचिव डी.एस.रावत के अनुसार, अधिकतर कंपनियों में कर्मचारी इस तरह की वेबसाइटों पर समय बरबाद करते हैं लेकिन वे इसे खतरनाक भी मानते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों की उत्पादकता बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

सर्वेक्षण के अनुसार 77 फीसदी कर्मचारियों का ऑर्कुट और 82 फीसदी का फेसबुक पर एकाउंट होता है और वे काम के घंटों में इसका जमकर प्रयोग करते हैं। सर्वेक्षण के दौरान 83 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसे गलत नहीं मानते हैं।

सर्वेक्षण का निष्कर्ष है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों में से 84 फीसदी लोग इसके इस कदर आदी होते हैं कि अगर उन्हें इन वेबसाइटों का इस्तेमाल करते वक्त टोक दिया जाए तो वे भड़क उठते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+