एम्स के निजीकरण की योजना नहीं: आजाद
लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए आजाद ने कहा, "एम्स के निजीकरण की कोई योजना नहीं हैं क्योंकि यही अकेला ऐसा प्रमुख संस्थान है जहां गरीब लोग अपना इलाज करा सकते हैं।"
एस. वेलियाथन समिति द्वारा संस्थान में सी व डी वर्ग के पदों को प्रतिष्ठित व्यवसायिक एजेंसियों के माध्यम से भरने का सुझाव आने के बाद से एम्स के निजीकरण की आशंकाएं बढ़ गई थीं।
देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के बेहतर प्रबंधन और कार्यप्रणाली के लिए सुझाव प्राप्त करने को इस समिति का गठन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications