ड्रोन हमले में 12 चरमपंथियों की मौत

पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि अमरीकी चालक रहित विमान यानी ड्रोन के दो हमलों में कम से कम 12 संदिग्ध तालेबान चरमपंथी मारे गए हैं.
ये हमले देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में हुए हैं.
ड्रोन के ताज़े हमले वज़ीरिस्तान क्षेत्र में हुए हैं जिसमें 10 चरमपंथी मारे गए हैं.
समाचार एजेंसी के एएफ़पी ने एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा है, "पाँच ड्रोन ने उत्तरी वज़ीरिस्तान के अंबरसागा में कई घरों को निशाना बनाकर कम से कम सात मिलाइल दागे गए और इसमें 10 चरमपंथी मारे गए."
इससे पहले गुरुवार को ही चालक रहित विमान से दागे गए मिसाइलों से दो चरमपंथी मारे गए.
ये हमले एक स्थानीय क़बायली के घर पर किए गए.
पहले किए गए हमले मीरानशाह में हुए थे.
हाल के महीनों में इस क्षेत्र में कई ड्रोन हमले किए गए हैं.












Click it and Unblock the Notifications