झारखंड में उम्मीदवार का अपहरण

माओवादियों ने झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी का गुरुवार को अपहरण कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक़ नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी राजेश गुप्त फ़ंटूश प्रचार अभियान ख़त्म हो जाने के बाद मतदाता सूचियाँ लेकर गाँवों में प्रचार करने गए थे.
इस दौरान माओवादी उनका अपहरण कर घने जंगलों में चले गए. पुलिस उनकी तलाश में छापे मार रही है लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
मतदान कल
पलामू प्रमंडल की 11 विधानसभा सीटों पर पाँचवें और अंतिम चरण में 18 दिसंबर को मतदान होगा. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्ध सैनिक बलों के 75 हज़ार जवानों को तैनात किया गया है. उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने झारखंड में चुनाव का बहिष्कार किया है और चुनाव में हिस्सा लेने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की बात कही है.
पाँचवे और अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव आयोग के मुताबिक़ इन 16 सीटों पर 290 उम्मीदवार मैदान में हैं.पहले इस चरण में 15 सीटों पर चुनाव होना था लेकिन दूसरे चरण में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार चितरंजन यादव की मौत के बाद उस सीट के चुनाव को पाँचवे चरण में कराने का निर्णय लिया गया था.












Click it and Unblock the Notifications