पैसा बर्बाद कर रही यूपी सरकार: राहुल

राहुल गांधी ने सीतापुर में पिछड़ा वर्ग युवाओं के एक सम्मेलन के दौरान युवाओं को कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि वे मंदिर-मस्जिद के मुद्दे को उठाने के बजाए राज्य का विकास पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बीस साल से अन्य राजनीतिक पार्टियां एक ही मुद्दे को लेकर बैठी हुई हैं। अब प्रदेश के युवाओं को सोचना होगा कि वे कुछ अलग चाहते हैं या नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि यूथ कांग्रेस में इस बार पूरी तरह लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव हुए हैं। युवा नेताओं की काबीलियत को देखते हुए उन्हें चुना गया है। कांग्रेस पार्टी ईमानदार और मेहनती युवक-युवतियों को आमंत्रित करती है कि वे कांग्रेस से जुड़कर राजनीति की मुख्यधारा में शामिल हों।











Click it and Unblock the Notifications