मूर्ख हूं, जो रिपोर्ट लीक करुंगा : चिदंबरम

P Chidambaram
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि क्या "मैं मूर्ख हूं जो विवादित ढांचा को ढहाए जाने की जांच से जुड़े आयोग की जांच रिपोर्ट लीक कर खुद को शर्मिदगी में डालूंगा"।

चिदंबरम ने यह बयान उस समय दिया जब अक्रोषित विपक्ष इस बात का स्पष्टीकरण मांग रहा था कि रिपोर्ट संसद पटल पर रखे जाने से पहले लीक कैसे हो गई।

इस पर चिदंबरम ने नपी-तुली आवाज में सदन में बयान जारी करते हुए कहा, "मुझे जो कहना था वह कह दिया, मैं मूर्ख हूं कि रिपोर्ट को लीककर अपने आप को शर्मिदा करूंगा।"

चिदंबरम ने राज्यसभा के उपसभापति के.रहमान से कहा, "आप जो कर सकते हैं, वैसा तय कीजिए।"

उन्होंने कहा, "रिपोर्ट की एक ही प्रति हैं। यह मेरी हिफाजत में है। किसी ने भी पत्रकारों से बातचीत नहीं की।" उन्होंने रिपोर्ट गृह मंत्रायल से लीक होने की आशंका का खंडन किया।

एक दैनिक में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को विवादित ढांचा विध्वंस मामले में भूमिका के लिए दोषी ठहराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+