आत्मघाती हमले में 12 की मौत

पुलिस के मुताबिक़ धमाका उस जगह हुआ, जहाँ ट्रकों पर सामान लादे जा रहे थे. जिन्हें हेरात प्रांत में ले जाया जाना था. फ़राह के पुलिस प्रमुख फ़क़ीर अहमद अस्कर ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में कहा, "मोटरसाइकिल पर बैठे आत्मघाती हमलावर ने यह धमाका किया है. इन हमलों में कई आम नागरिक घायल हुए हैं."
घायल
फ़राह प्रांत के गवर्नर रोहुल अमीन ने बताया है कि कई घायलों की हालत गंभीर है और इस कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. धमाके के कारण आसपास की कई इमारतों को भी नुक़सान पहुँचा है. यह इलाक़ा ईरान की सीमा से लगा हुआ है. इस साल इस इलाक़े में हिंसा में तेज़ी आई है.
माना जा रहा है कि तालेबान चरमपंथी नए इलाक़ों में सक्रिय हो रहे हैं. एक दिन पहले ही हामिद करज़ई ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. शपथ ग्रहण के बाद अपने भाषण में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में शांति स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई थी.












Click it and Unblock the Notifications