पेशावर में धमाका: तीन की मौत

पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुए धमाके में तीन लोग मारे गए हैं. कई अन्य घायल हैं.
पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार सुबह एक ज़बर्दस्त धमाका हुआ है.
शुरुआती ख़बरों के मुताबिक धमाके में तीन लोग मारे गए हैं. विस्फोट एक पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ.
तीन लोगों के मारे जाने के अलावा की अन्य लोग घायल हुए हैं.
बध बेर इलाक़े में हुए इस धमाके में मकानों को भी क्षति पहुँची है.
बध बेर में स्थित पुलिस स्टेशन की ओर एक संदिग्ध वाहन तेज़ी से आगे बढ़ा. सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की और फ़ायरिंग भी की.
लेकिन इसके बावजूद चालक वाहन में रखे विस्फोटक को उड़ाने में सफल हो गया.
हाल के दिनों में पेशावर में कई बम धमाके हुए हैं. शुक्रवार को भी एक विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे.
लगभग पंद्रह दिनों पहले हुए धमाके में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
दक्षिणी वज़ीरिस्तान में तालेबान के ख़िलाफ़ पाकिस्तानी सेना का अभियान शुरु होने के बाद चरमपंथी हमले तेज़ हुए हैं.












Click it and Unblock the Notifications