कोड़ा, सहयोगियों के पास से 23 लाख नकद बरामद

एक जनहित याचिका दायर करने वाले दुर्गा उरांव के वकील राजीव कुमार ने कहा कि आयकर विभाग ने दिखाया है कि कोड़ा और अन्य सहयोगियों के 69 ठिकानों पर तलाशी के दौरान 23.65 लाख रुपये और 3,430 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए हैं।
अगली सुनवाई 26 नवंबर को
उच्च न्यायालय ने आयकर विभाग के विवरण पर असंतोष जताया और कहा कि वह इस बात का पूरा विवरण चाहता है कि किस स्थान से कितनी राशि बरामद की गई।
हाई कोर्ट ने पांच नवंबर को आयकर विभाग से इस संबंध में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी थी। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications