सनातन संस्था देश के लिए खतरा: रवि नाइक

गोवा विस्फोट की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने संस्था के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक एमबीए का छात्र और एक इंजीनियर शामिल है। इससे पहले पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। गोवा के मडगांव में हुए विस्फोट में संस्था के दो सदस्यों की मौत हो गई थी। ये दोनों स्कूटर पर विस्फोटक लेकर जा रहे थे।
नाइक ने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) विस्फोट मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा, "एसआईटी का काम संतोषजनक है। उन्हें पूरी तरह से स्वतंत्र रखा गया है और कोई भी जांच में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications