दलाई लामा से न मिलें ओबामा: चीन

चीन का कहना है कि दलाई लामा को लेकर उसके रुख का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पूरा खयाल करना चाहिए। उसने आशा जताई कि ओबामा दलाई लामा से मुलाकात नहीं करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता किन गांग ने गुरुवार को कहा, "किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के साथ दलाई लामा की मुलाकात का चीन विरोध करता है।" हाल ही में व्हाइट हाउस की ओर से इस बात के संकेत दिए गए थे कि आगामी चीन दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दलाई लामा से मुलाकात करेंगे।
गांग ने कहा, "हमें उम्मीद है कि ओबामा और उनका प्रशासन चीन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करेगा। हम यह भी आशा करते हैं कि दलाई लामा के मुद्दे पर विश्व के अन्य किसी भी राष्ट्राध्यक्ष की तुलना में ओबामा हमारे रुख को ज्यादा अच्छी तरह समझ सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications