शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाया जाएगा: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि शिक्षा तक लोगों की ज्यादा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना ही काफी नहीं है बल्कि इसे गुणवत्तापरक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापरक शिक्षा देने को प्रतिबद्ध है।

स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "शिक्षा की पहुंच का दायरा बढ़ाना काफी नहीं है। इसके साथ ही साथ हमें समानता और गुणवत्तापरक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए।"

पिछड़े वर्ग के बच्‍चों को आगे बढ़ाना है

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार देश के हर एक बच्चे को खासकर समाज के पिछड़े वर्ग के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापरक शिक्षा देने को लेकर कटिबद्ध है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय के जो लोग अपने बच्चों की शिक्षा का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए सरकार ने कई छात्रवृत्ति योजनाएं आरंभ की है।"

उन्होंने कहा, "महिलाओं को शिक्षित करने के महत्व को हम समझते हैं। इसलिए साक्षर भारती मिशन में उनका खासा ध्यान रखा जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+