Sunetra Pawar की होने वाली बहू 'कश्मीर की कली' किस जाति से है? कैसे लड़े बेटे Parth से नैना? कब है शादी?
Parth Pawar Kayanat Dhar Engagement: महाराष्ट्र की राजनीति की सबसे चर्चित 'पवार' परिवार में जल्द ही शहनाई की धुन सुनाई देने वाली है। इसके पीछे वजह है- राज्य की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बेटे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राज्यसभा सांसद पार्थ पवार की सगाई। मराठी मीडिया की कई रिपोर्टों के मुताबिक, 'कश्मीर की कली' से अजित पवार और सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ की सगाई 29 जुलाई 2026 को होने वाली है।
कार्यक्रम पुणे स्थित पवार परिवार के फार्महाउस में होने की पूरी संभावनाएं हैं। ऐसे में इंटरनेट पर सुनेत्रा पवार की होने वाली बहू की जाति और बैकग्राउंड को लेकर कार्फी सर्च देखा जा रहा है। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं कि आखिर कौन है ये कश्मीर की कली? क्या है जाति? कैसे लडे़ नैना?

Who Is Kayanat Dhar: कौन हैं कायनात धर?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कायनात धर मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। लेकिन, उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई। और यहीं से करियर को उड़ान मिली। वह मॉडल और उद्यमी (Entrepreneur) के रूप में काम करती हैं। कायनात दिल्ली और मुंबई के बीच काफी एक्टिव रहती है।

पार्थ पवार और कायनात धर की नजदीकियों का क्या राज?
हाल ही में, सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में कायनात धर की मौजूदगी दर्ज की गई। शादी समारोह में पार्थ पवार और सुनेत्रा पवार के साथ ही तस्वीरों में कायनात भी खड़ी थीं। पवार परिवार की साथ उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इससे पहले, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान पार्थ के साथ कायनात को देखा गया। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि क्या यही पवार परिवार की होने वाली बहू है। इन दो घटनाओं ने अटकलों को हवा दी।
बुरे वक्त में भी पवार परिवार के साथ कायनात!

28 जनवरी 2026 को, बारामती के पास प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में भी कायनात साथ खड़ी रहीं। इसके बाद, सियासत में तेजी से चर्चा उठने लगी कि कायनात ही पवार परिवार की आने वाली पीढ़ी की चाबी हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कायनात और पार्थ के पारिवारिक संबंध काफी पुराने हैं। जब सुनेत्रा पवार कश्मीर गई थीं, तब कायनात के परिवार ने उनका स्वागत किया था। लेकिन, इसकी पुष्टि साफ तौर पर नहीं है।
Kayanat Dhar Caste: कायनात धर किस समुदाय से आती हैं?
कायनात धर ने अपनी जाति या समुदाय को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, कश्मीर के कुछ पुराने पन्नों को पलटें तो, साफ नजर आता है कि धर (Dhar) उपनाम कश्मीरी पंडितों में एक प्रमुख पारंपरिक उपनाम माना जाता है। इसे ब्राह्मण समुदाय से जोड़ा जाता है। वहीं, अगर हम पार्थ पवार की बात करें तो, वो मराठा समुदाय से हैं। जाति क्षत्रिय है।


Click it and Unblock the Notifications
