नई फसल तक महंगाई से राहत नहीं

केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा है कि रबी मौसम की नई फसल बाजार में आने तक महंगाई पर सरकार कुछ नहीं कर सकती। मीडिया ने जब चीनी के तेजी से बढ़ते दामों पर सवाल किया तो पवार बोले कि नई चीनी का उत्पादन शुरु होने तक इसके दाम घटने की संभावना काफी कम है। सरकार इस समय चीनी का आयात कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि अगले तीन महीने तक दाम घटने की कोई संभावना नहीं।
उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के आंदोलन पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और चीनी मिलों को समस्या का निदान खुद बैठकर निकालना चाहिए। यदि चीनी मिलों को गन्ना मिलने में देरी हुई तो समस्या और गंभीर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications