घाटी में जंगली भालू ने मारे 2 आतंकी

प्रवक्ता ने कहा, "भालू कुलगाम जिले के डांड नार के जंगली इलाके में स्थित आतंकियों के छुपने के ठिकाने में सोमवार को प्रवेश किया और हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार डाला। मृत आतंकियों की पहचान सैफुल्ला और कैसर के रूप में हुई है।"
एके-47, मैगजीन बरामद
प्रवक्ता ने कहा कि सैफुल्ला पीर पांचाल इलाके का हिज्बुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर था, जबकि कैसर तहसील कमांडर था। प्रवक्ता ने बताया, "हमने आतंकियों के ठिकाने से दो एके-47 राइफलें, चार मैगजीन और आतंकियों द्वार इस्तेमाल में लाए जाने वाले कुछ अन्य उपकरण बरामद किए हैं।"
कश्मीर में अलगाववादी हिंसा के दो दशक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी जानवर ने आतंकियों को मारा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications