हरिद्वार पहुंची विशेषज्ञों की टीम

टीम के सदस्यों के मुताबिक सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और नदी के तट पर डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की।
टीम के सदस्यों के मुताबिक वे आज के दिन यहां की व्यवस्था का अध्ययन कर रहे हैं। व्यवस्था जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को मुहैया कराए गए साधनों व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए इंतजाम शामिल हैं। इसके
अलावा स्नान, पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण, आदि की व्यवस्था का अध्ययन भी टीम कर रही है। यह अध्ययन इसलिए किया जा रहा है, ताकि 2010 में यहां आयोजित होने वाले कुंभ मेले में कल्पवासी द्वारा व्यवस्था की जा सके।
उल्लेखनीय है कि कल्पवासी डॉट कॉम का मकसद भारतीयों, विदेशी और भारतीय मूल के विदेशी श्रद्धालुओं तक कुंभ मेले से जुड़ी जानकारियां पहुंचाना है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कल्पवासी डॉट कॉम पर न कुंभ मेले से जुड़ीं न केवल धार्मिक जानकारियां प्राप्त की जा सकेंगी, बल्कि मेले की यात्रा सुगम बनाने की भी जानकारियां होंगी। खास बात यह है कि यह पोर्टल कुंभ मेले और विज्ञान के बीच पुल का भी काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications