वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर की पुलिस का कहना है कि डोडा ज़िले में भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर चेनाब नदी में गिर गया. हैलिकॉप्टर में सवार सभी चार वायुसैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक अभी तक केवल एक वायुसैनिक का ही शव बरामद किया जा सका है और बाकी शवों की तलाश का काम चल रहा है.

डोडा रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने बीबीसी को बताया कि दो वायुसैनिक अधिकारियों सहित चार लोगों को लेकर जा रहा यह हेलीकॉप्टर जम्मू से क़रीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर डोडा के असार इलाक़े में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ख़बर मिलते ही दुर्घटनास्थल पर बचाव दलों को भेज दिया गया जिसमें गोताखोर भी शामिल थे.

डीआईजी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का कुछ मलबा पास के पहाड़ी और जंगली इलाक़े में बिखर गया है लेकिन इसका अधिकाँश हिस्सा चेनाब नदी में गिर गया.

गोताखोर चेनाब में हेलीकॉप्टर के मलबे को ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि सैनिक पुलिस और राज्य पुलिस पहाड़ी और जंगली इलाक़े में मलबे की तलाश में लगे हैं.

डीआईजी दीपक कुमार ने कहा, "बचाव दल को एक शव मिला है जब कि बाक़ी शवों की तलाश जारी है."

जम्मू में रक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ एक विंग कमांडर, एक फ्लाईट लेफ्निनेंट और दो सार्जेंट को लेकर यह एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने दोपहर बाद पौने एक बजे जम्मू से डोडा के लिए उड़ान भरी थी.

लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद लगभग एक बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. भारतीय रक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार दुर्घटना में मारे गए वायुसैनिकों की पहचान उनके परिजनों को जानकारी दिए जाने के पहले नहीं बताई जा सकती.

पुलिस का कहना है कि वह यह नहीं कह सकते कि इस दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है. "लेकिन विभिन्न संकेतों के आधार पर यह लगता है कि यह एक दुर्घटना ही है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+