पत्नी, बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) द्वितीय अरविंद कुमार जैन ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि शामली थाना क्षेत्र के मंडी इलाके में रामपाल(45) नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सविता और पुत्र गौरव (17) की कुल्लाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
शक के चलते ली पत्नी की जान
जैन ने कहा कि रामपाल ने इस कृत्य को क्यों अंजाम दिया। इस बात का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि रामपाल ने अपनी पत्नी के किसी और से अवैध संबंधों के शक में इस घटना को अंजाम दिया।
वहीं दूसरी तरफ लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहट इलाके में मनोहर लाल यादव ने रविवार तड़के अपनी पत्नी कुसुम की अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और बाद में खुद पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications