दिल्ली: डीटीसी बस के किराए में भारी वृद्घि

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने राज्य मंत्नी मण्डल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में किराया वृद्धि का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि डीटीसी के किरायों में वृद्धि करने का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। ये रहेंगी नई दरें
डीटीसी द्वारा निर्धारित नई दरों के अंतर्गत न्यूनतम चार किलोमीटर के सफर के लिए तीन की जगह पांच रुपए देने होंगे। पांच रुपए की जगह सात रुपए देने होंगे, जबकि सात और दस रुपए की जगह सीधे पंद्रह रुपए किराया लगेगा। इसके साथ ही पहले के चार स्तरीय किलोमीटर को भी घटाकर तीन स्तर का कर दिया गया है।
छात्रों पर बोझ बढ़ा
दिल्ली सरकार ने किराया बढ़ाते सम छात्रों के बारे में भी नहीं सोचा। स्टूडेंट पास की कीमत भी बढ़ा दी है। पहले स्टूडेंट पास की कीमत 12.50 पैसे प्रति माह (पांच माह के 80 रुपए) था, जिसकी कीमत बढ़ाकर 100 रुपए कर दी गई है। यानी पांच महीने के लिए छात्रों को 500 रुपए देने होंगे।
इसके अलावा सामान्य पास की कीमत 400 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दी गई है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पास की कीमत में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
सरकार के मुताबिक किराया वृद्धि से डीटीसी को सालाना 400 करोड़ रुपए की अधिक आमदनी होगी। हालांकि वर्ष 2008-09 में डीटीसी को करीब पौने छह सौ करोड़ रूपए का घाटा दर्ज हुआ था।
मेट्रो में और बढ़ेगी भीड़
दिल्ली सरकार के इस फैसले की सबसे ज्यादा मार मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ेगी, जो रोजाना बस से सफर करते हैं। यही नहीं छात्रों की संख्या भी काफी अधिक है। अब यदि इसके दूसरे पक्ष को देखें तो किराया बढ़ने से दिल्ली मेट्रो में भीड़ बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications