शेयर बाजारों के कारोबार का समय बढ़ा

शेयर बाजारों की नियामक संस्था सेक्युरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने स्टॉक एक्सचेंजों और बाजार के भागीदारों को जारी निर्देश में कहा है," देश के स्टॉक एक्सचेंजों को कारोबारी समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय करने की अनुमति देने का फैसला किया गया है।"
अभी देश के सभी स्टॉक एक्सचेजों में कारोबार का समय सुबह 9.55 से शाम 3.30 तक है। सेबी के निर्देश में यह भी कहा गया है कि कारोबार का समय बढ़ाने अनुमति उन्हीं स्टाक एक्सचेंजों को दी जाएगी जिनके पास पर्याप्त जोखिम प्रबंधन तंत्र और सुविधाएं होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications